पहले ही राउंड से बनाई बढ़त को रामकरण काला ने अंतिम समय तक रखा बरकरार
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में साल 2014 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे इनेलो के रामकरण ने 2019 के चुनावों में जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में साल 2014 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे इनेलो के रामकरण ने 2019 के चुनावों में जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे रामकरण काला ने पहले राउंड से ही शुरू की बढ़त को अंतिम राउंड तक बरकरार रखा और भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को 37127 वोट से हराकर जीत दर्ज कराई। यह जीत शाहाबाद के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। शाहाबाद हलके की राउंड अनुसार डिटेल
राउंड कृष्ण बेदी रामकरण काला
पहला 1820 4622
दूसरा 4929 9450
तीसरा 6809 14693
चौथा 9366 20484
पांच 11406 25694
छठा 14310 31298
सातवां 16548 36793
आठवां 18889 42567
नौवां 21078 48782
10वां 23431 55323
11वें 26751 59724
12वें 28717 64363
13वें 31575 58270
14वें 32013 69144