शाहाबाद में रामकरण काला ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज
शाहाबाद में जजपा के प्रत्याशी रामकरण काला ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ उन्होंने शाहाबाद की राजनीति के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं शाहाबाद विधानसभा चुनावों में यह पहली इतनी बड़ी जीत है। कुल 125084 मतों में से रामकरण काला ने 69233 मत हासिल किए हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को 32106 और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी को 18844 वोट मिले हैं।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद में जजपा के प्रत्याशी रामकरण काला ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ उन्होंने शाहाबाद की राजनीति के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं, शाहाबाद विधानसभा चुनावों में यह पहली इतनी बड़ी जीत है। कुल 125084 मतों में से रामकरण काला ने 69233 मत हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी को 32106 और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी को 18844 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी की प्रत्याशी शंकुतला भट्टी को 1398 और इनेलो प्रत्याशी संदीप अजराना को 1596, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी कुलबीर सिंह को 1050 वोट हासिल किए हैं। जबकि 857 लोगों ने नोट का बटन दबाया है। इसी तरह रामकरण काला ने यह चुनाव 32127 मतों से जीत लिया है। किसी भी बूथ से नहीं हारे रामकरण काला
शाहाबाद विधानसभा की जनता ने जनादेश रामकरण काला के पक्ष में दिया है। जिसकी बदौलत रामकरण काला किसी भी बूथ से पराजित नहीं हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहर के प्रत्येक बूथ से रामकरण ने जीत दर्ज करके रिकार्ड कायम किया है। पहले बूथ छोड़पुर से ही रामकरण को 2750 मतों की लीड मिल गई थी जोकि लगातार बढ़ती चली गई। मतगणना में ही कृष्ण बेदी ने रामकरण काला को दी बधाई
मतगणना जब सातवें राउंड पर थी तो उस समय रामकरण काला को लगभग 20 हजार की बढ़त मिल चुकी थी। जिस पर पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी रामकरण काला को बधाई देकर मतगणना केंद्र से चले गए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी मतगणना केंद्र में नहीं पहुंचे और राजबीर सिंह तूर हैप्पी उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। मतगणना के अंतिम चरण में पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला
वहीं मतगणना के अंतिम चरण में दिग्विजय सिंह चौटाला मतगणना केंद्र आर्य कन्या महाविद्यालय में पहुंच गए थे। रिटर्निग अधिकारी के रामकरण की जीत की घोषणा के बाद रामकरण व दिग्विजय सिंह ने एकसाथ जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। जहां बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि शाहाबाद की जनता ने रामकरण को विधायक बना दिया है और अगर हरियाणा में जेजेपी की सरकार बनी तो रामकरण को मंत्री पद दिया जाएगा।