सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना लघु सचिवालय के सामने 137वें दिन भी जारी रहा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बर्खास्त पीटीआइ व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना लघु सचिवालय के सामने 137वें दिन भी जारी रहा। समिति प्रधान रणधीर सिंह सैनी की अध्यक्षता में पीटीआइ परमजीत सिंह, अंजू रानी, कर्म सिंह व नीरज कुमार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। बर्खास्त पीटीआइ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उन्हें सेवा पर नहीं रखती और सेवा सुरक्षा की बात नहीं करती। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी महासंघ हरियाणा, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ, बिजली निगम व अन्य संगठन के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंच अपना समर्थन दिया। इस मौके पर कमला, सरोज, नीलम, मनोज पांचाल, प्रवीण कुमार, नरेश, सुभाष कुमार, नीरज, नरेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, सुलतान, जोगेंद्र राणा, अवतार व सुखविद्र मौजूद रहे।