अटारी कालोनी में हुआ प्रभातफेरी का स्वागत
श्रीगुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही प्रभातफेरी शुक्रवार को नगर में शबद दगायन करते हुए अटारी कालोनी में जसवंत सिंह के निवास स्थान पर पहुंची। जहां संगत ने प्रभातफेरी का स्वागत आतिशबाजी व पुष्प वर्षा से किया।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : श्रीगुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही प्रभातफेरी शुक्रवार को नगर में शबद दगायन करते हुए अटारी कालोनी में जसवंत सिंह के निवास स्थान पर पहुंची। जहां संगत ने प्रभातफेरी का स्वागत आतिशबाजी व पुष्प वर्षा से किया। कथावाचक ज्ञानी सबेग सिंह ने कथा के माध्यम से सिख इतिहास पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा की ओर से आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न दिया गया। मंच का संचालन कुलवंत चावला रफीक ने किया। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, गुरचरण सिंह, गुरशरण परवाना, रघुबीर अटारी, भगवंत सिंह, जरनैल सिंह, राजिन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, जश्नवीर, सहजवीर, तेजबीर, नवजोत, निरंजन सेतिया, प्रवीन आर्य, राकेश बैंस, मुख्तयार सिंह, जगदेव गाबा, प्रवीन गर्ग, अमित सिगल सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।