होली उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्री कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से होली उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन झांसा रोड पर खरैती लाल नरूला के निवास पर हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से होली उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन झांसा रोड पर खरैती लाल नरूला के निवास पर हुआ। इस अवसर पर समिति की ओर से सुरेंद्र धीमान, हंसराज सिगला, मंगत राम जिदल ने परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। भजन मंडली में सुनील वत्स, लखबीर सिंह लक्खा, कर्म चंद चुघ, दीपक आहूजा, नवीन भारद्वाज, तरूण धमीजा, प्रवीण गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर विजय कुमार नरूला, गुलशन माटा, जीवन दास माटा, जगदीश अरोड़ा, रमाकांत शर्मा, संजीव कपूर, डॉ. उमा गौड, राज कुमार राजू, बलबीर सिंह पार्षद मौजूद रहे।