Move to Jagran APP

वनस्पति विभाग में स्नातकोत्तर के बाद करियर में मिलती है नई दिशा : सूद

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग की अध्यक्ष डा. नीलू सूद ने कहा कि वनस्पति विभाग में स्नातकोत्तर के बाद करियर को नई दिशा मिलती है। इस विषय में पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर की भी कई संभावनाएं हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 08:50 AM (IST)
वनस्पति विभाग में स्नातकोत्तर के बाद करियर में मिलती है नई दिशा : सूद
वनस्पति विभाग में स्नातकोत्तर के बाद करियर में मिलती है नई दिशा : सूद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग की अध्यक्ष डा. नीलू सूद ने कहा कि वनस्पति विभाग में स्नातकोत्तर के बाद करियर को नई दिशा मिलती है। इस विषय में पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर की भी कई संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कुवि के वनस्पति विभाग की स्थापना 1967 में हुई थी। विभाग में दो वर्षीय एमएससी बॉटनी की 60 सीटें तथा एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फ्लोरिकल्चर की 20 सीटें के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

विभाग की प्रयोगशाला व केंद्रित उपकरण लैब में विद्यार्थी अनेक विषयों जैसे टैक्सोनामी, प्लांट टिशू कल्चर, फिजियोलॉजी, जैनेटिक्स, इकोलॉजी, जलवायु विज्ञान में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तकालय में दो हजार से अधिक उत्कृष्ट पुस्तकें हैं। विभाग में स्वयं का हर्बल और बॉटेनिकल गार्डन विकसित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.