पुलिस के जाल में फंसे हैनी ट्रैप के आरोपित
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने राहगिरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह के सूत्रधार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने राहगिरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह के सूत्रधार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसकी महिला साथी व अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी है।
एसपी सुरेंद्र पाल ¨सह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने कई जिलों में हनी ट्रैप के मामलों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा-एक के निरीक्षक केवल ¨सह के नेतृत्व में एएसआइ विरेंद्र ¨सह, सहायक उप निरीक्षक सतनारायण व हवलदार ईश्म ¨सह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत नूरवाला निवासी र¨वद्र उर्फ जो¨गद्र को शक के आधार पर काबू किया था। इसके बाद र¨वद्र ने पूछताछ में बताया कि वह एक महिला और अन्य साथियों मिलकर सुनसान रास्तों पर वारदात को अंजाम देता था। सबसे पहले वह महिला को लिफ्ट दिलाते थे। महिला को लिफ्ट दिलाने के बाद उसके साथी वाहन का पीछा कर उसे रुकवा लेते थे और वाहन चालक को अपने जाल में फांस लेते थे। इसके वह स्वयं मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को डरा धमका कर नकदी और मोबाइल छीन लेते थे। इसी तरह की घटना बीते दिनों गांव प्रतापगढ़ के पास हुई थी। गांव रामगढ के सुरजा राम की शिकायत पर पिपली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर सामान बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार दूसरे मामले में अपराध शाखा एक ने लाडवा क्षेत्र में दुकानों से चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपित साहिल व अरुण वासी इंद्री
को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया है। तीसरे मामले में एक मोबाइल चोर काबू तीसरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिव कॉलोनी के एक घर से मोबाइल चोरी करने के आरोपित पंजाब के रतनपालों निवासी इंद्रजीत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपित को आगामी वारदातों के खुलासा करने को लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।