Move to Jagran APP

घर से निकलेते ही कर्मचारी नेता को पुलिस ने दबोचा, कई भूमिगत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 12वें दिन भी जारी रहने

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 01:21 AM (IST)
घर से निकलेते ही कर्मचारी नेता को पुलिस ने दबोचा, कई भूमिगत
घर से निकलेते ही कर्मचारी नेता को पुलिस ने दबोचा, कई भूमिगत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 12वें दिन भी जारी रहने पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार की सुबह ही घर से हड़ताल में शामिल होने के लिए निकले एक कर्मचारी नेता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस धरना स्थल पर भी पहुंची थी, ऐसे में पुलिस की दबिश को देखते हुए कई कर्मचारी नेता भूमिगत हो गए हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने एलान किया है कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी दिन भर अपने साथी कर्मचारी की जमानत करवाने के प्रयास में जुटे रहे। हालांकि सेक्टर सात पुलिस चौकी प्रभारी किसी भी कर्मचारी की गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्थाई चालकों की ओर से शनिवार को 81 बसों को वर्कशॉप से बाहर निकाला गया। 116 की जगह सड़कों पर निकली 81 बसें यात्रियों को राहत नहीं दे पाई हैं। आज भी कई रूट ऐसे हैं जिन पर बसें नहीं चल पाई हैं। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी के सदस्य एवं यूनियन के प्रदेश महासचिव माया राम उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कर्मचारी रोडवेज को बचाने और नई पीढी के रोजगार को बचाने के लिए हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी बसें खरीदने के लिए सरकार को एक माह का वेतन देने के लिए तैयार है। हड़ताल के 12 वें दिन रोडवेज में प्रबंधन का काम देख रहे क्लेरिकल स्टॉफ ने भी हड़ताल में समर्थन दिया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी ताज पार्क में पहुंच रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया। इस मौके पर सूरजभान, बलवंत देशवाल, अजमेर मथाना, ओम प्रकाश, सचिव जय कुमार, नरेश सरवारा, सतपाल मथाना, शशि भूषण शर्मा, रणजीत करोड़ा मौजूद रहे। ----

सर्व कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय पर जारी क्रमिक अनशन को किया स्थगित

सर्व कर्मचारी ने संघ ने पिछले तीन दिनों से लघु सचिवालय परिसर पर जारी क्रमिक अनशन शनिवार को दोपहर बाद स्थगित कर दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। एसकेएस के जिला प्रधान सुरेश गुढा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ ज्यादती कर रही है। रोडवेज कर्मचारियों की सुनवाई करने की बजाय तानाशाही रवैया अपनाते हुए आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई की तैयारी में है। इस मौके पर सतबीर, विनोद चौहान, दयानंद, राजेंद्र टंडन, जितेंद्र बंसल, सुमेर, रावल गुप्ता, राजबीर, सुरेंद्र यादव, सतबीर कोबरा, मान ¨सह, महावीर दहिया, चरणजीत, महेंद्र मलिक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.