छीना-झपटी करने वाले गिरोह के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
संवाद सहयोगी शाहाबाद शाहाबाद की शहरी पुलिस चौकी की टीम ने छीना-झपटी करने वाले गि
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की शहरी पुलिस चौकी की टीम ने छीना-झपटी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी गुरमिद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को लूट की योजना बनाते काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि छीना-झपटी गिरोह के सदस्य डेहा कालोनी के आसपास से निकलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस काफी दिनों से मशक्कत कर रही थी। इसके लिए पिछले दिनों से पुलिस ने कालोनी के आस-पास गश्त बढ़ा दी थी। पुलिस को कई दिनों के प्रयास के बाद सोमवार को सफलता मिली है। आरोपितों को काबू करने के बाद पुलिस पूछताछ में उन्होंने चेन स्नैचिग की वारदात कबूल की हैं। आरोपितों की पहचान साजन और बीरू के रूप में हुई है।