पुलिस ने लोगों को मास्क बांट कर किया जागरूक
मास्क लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया हुआ है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मास्क लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए दो दिवसीय अभियान के तहत दूसरे दिन सुबह ही पुलिस तैनात हो गई। यातायात पुलिस की और से नौ स्थानों पर नाके लगा कर वाहन चालकों को मास्क वितरित किए गए, इसके साथ ही उन्हें मास्क लगाने के फायदे भी बताए गए। पुलिस का यह अभियान पूरे दिन जारी रहेगा।
प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार 10 व 11 अगस्त को पुलिस को मास्क के चालान न काट कर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को मास्क बांटे और उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस की ओर से नाकों पर लोगों को कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना ही उपाय है। जिससे स्वयं व दूसरे सुरक्षित रह सकते हैं। नौ स्थानों पर लगाए हैं नाके
जिला यातायात समन्वयक नरेश कुमार ने बताया कि जिला यातायात प्रभारी रणबीर सिंह के निर्देश पर जिले में नौ स्थानों पर नाके लगाए हैं। पुलिस सुबह आठ बजे से सायं सात बजे तक लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करेगी।