पीएम मोदी ने रेडियो को फिर घर-घर पहुंचाया : चौहान
हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. विरेंद्र ¨सह चौहान ने कहा कि कुछ साल पहले चली रेडियो के पूरी तरह खत्म हो जाने की चर्चा को धता बताते हुए रेडियो आज भी लोगों के मनोरंजन और ज्ञान का एक उपयोगी व प्रभावी साधन बना हुआ है। स्मार्ट फोन व दूसरे माध्यम भी रेडियो को निगल नहीं पाए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. विरेंद्र ¨सह चौहान ने कहा कि कुछ साल पहले चली रेडियो के पूरी तरह खत्म हो जाने की चर्चा को धता बताते हुए रेडियो आज भी लोगों के मनोरंजन और ज्ञान का एक उपयोगी व प्रभावी साधन बना हुआ है। स्मार्ट फोन व दूसरे माध्यम भी रेडियो को निगल नहीं पाए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि करनाल जिले के गोंदर, कुरुक्षेत्र के पिहोवा और पानीपत के लिए समालखा क्षेत्र में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना का कार्य अगले चंद माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। तीनों जिलों के लोगों के पास अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपना-अपना पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक गांव में सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रायोगिक प्रसारण केंद्र को अगले एक पखवाड़े में प्रारंभ करने का प्रस्ताव है। उधर समालखा में समालखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का सामुदायिक रेडियो स्टेशन तथा पिहोवा में भगवान परशुराम सोसाइटी के सामुदायिक रेडियो को जल्द से जल्द लोकार्पित करने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।