Move to Jagran APP

तीर्थ पुरोहितों ने विश्व शांति के लिए किया पूजन

कोरोना काल में इस बार सूर्यग्रहण के मौके पर लगने वाला मेला रद्द होने के चलते सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहितों ने अकेले बैठकर ही विश्व शांति के लिए पूजन किया। 1020 पर सूर्य के ग्रहण का समय शुरू होते ही तीर्थ पुरोहितों ने पूजन और मंत्रों का जाप शुरू किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 08:45 AM (IST)
तीर्थ पुरोहितों ने विश्व शांति के लिए किया पूजन
तीर्थ पुरोहितों ने विश्व शांति के लिए किया पूजन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना काल में इस बार सूर्यग्रहण के मौके पर लगने वाला मेला रद होने के चलते सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहितों ने विश्व शांति के लिए पूजन किया। 10:20 पर सूर्य के ग्रहण का समय शुरू होते ही तीर्थ पुरोहितों ने पूजन और मंत्रों का जाप शुरू किया। इस मौके पर हवन का आयोजन कर मंत्रों के जाप के साथ आहुति डाली गई। ग्रहण का मोक्ष होने के बाद पुरोहितों ने सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

जिला प्रशासन की परमिशन के बाद 35 तीर्थ पुरोहितों ने पूजन किया। श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के प्रधान पवन शर्मा पोनी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के मौके पर विश्व शांति के लिए पूजन किया गया है। इसके साथ ही चीन की हरकत पर भगवान से उसे सदबुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई। उन्होंने इस समय विश्व में जो हालात चल रहे हैं इन हालातों से विश्व को बचाने के लिए प्रार्थना की गई है।

सूर्यग्रहण पर मेला रद्द होने के चलते तीर्थ पुरोहित अमन ने अपने मुंबई में बैठे अपने यजमान की घर बैठे ही वीडियो कॉल से पूजा संपन्न करवाई। अमन ने बताया कि मेला रद्द होने पर उनके यजमान व्यवसायी ललित मोदी कुरुक्षेत्र नहीं पहुंच सके। ऐसे में अमावस्या पर पित्तरों की शांति के लिए वीडियो कॉल से ही पूजन करवाया गया है।

अब समय के साथ-साथ तीर्थ पुरोहित भी आधुनिक रंग में रंगने लगे हैं। प्राचीन काल से जहां पुरोहित माला के साथ मंत्रों का जाप करते रहे हैं। अब माला की क्लीकर ने ले ली है। श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के पदाधिकारी नीतिन भारद्वाज लाली ने क्लीकर की मदद से मंत्रों का जाप किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.