Move to Jagran APP

हरियाणा में धर्म-जाति की राजनीति से ऊबे लोग : डॉ.सुशील गुप्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी व्यापार संगठन के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 12:16 AM (IST)
हरियाणा में धर्म-जाति की राजनीति से ऊबे लोग : डॉ.सुशील गुप्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी व्यापार संगठन के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि जींद उपचुनाव में आप और जेजीपी द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के बाद अब लोकसभा और विधानसभा में गठबंधन की पूरी तैयारी हो चुकी है। गुप्ता ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है लोकसभा और विधानसभा दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अब हरियाणा में धर्म और जाति के कार्ड से लोग ऊब चुके हैं। अर¨वद केजरीवाल के रूप में प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। वे नई अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के बाद पिहोवा अनाज मंडी, ठोल अनाज मंडी व झांसा अनाज मंडी का दौरा कर व्यापारियों से मुलाकात की।

loksabha election banner

इनेलो और बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए डॉ.गुप्ता ने कहा कि यह अप्राकृतिक विपरीत गठबंधन था। उन्होंने जहां भाजपा पर खूब निशाना साधा, वहीं व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जेजेपी और आप दोनों पार्टियां हरियाणा के लिए नई हैं। गुप्ता ने कहा कि जेजेपी के नेता स्वच्छ छवि के साथ प्रदेश के नौजवानों को साथ ले कर चल रहे हैं। स्वच्छ छवि का कोई व्यक्ति उनके साथ मिलता है तो वे उसका स्वागत करते हैं। सांसद गुप्ता ने कहा कि भाजपा हरियाणा को धर्म और जाति के नाम पर बांट रहे। प्रदेश में भाईचारे को खराब करके प्रदेश समृद्ध नहीं बन सकता। डॉ.सुशील गुप्ता ने दिल्ली के विकास का बखान व्यापारियों के सामने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा चिकित्सा बिजली-पीने के पानी और व्यापारियों के लिए अच्छी प्रणाली रूप में जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है, उससे अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि अगर फसलों के दाम किसानों को वाजिब नहीं मिलेंगे तो निराश किसान खड़े खेत के अंदर ट्रैक्टर तक चलाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड़, ओम ¨सह, विष्णु भगवान गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल, सतीश ¨बदल, संजय गोयल, सुमित ¨हदुस्तानी, रमेश गर्ग, संजय अग्रवाल, सोम प्रकाश, बृज मोहन उमरी, पुनीत मल, धर्मेंद्र गोस्वामी, तरसेम गोयल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.