Move to Jagran APP

जनता महंगाई से त्रस्त भाजपा सरकार है मस्त : अशोक अरोड़ा

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त हो रही है और भाजपा सरकार मस्त है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अपने घोषणा पत्र में जो 154 वादे भाजपा ने किए थे सरकार आते ही यह घोषणा पत्र डिब्बे में बंद कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:20 AM (IST)
जनता महंगाई से त्रस्त भाजपा सरकार है मस्त : अशोक अरोड़ा
जनता महंगाई से त्रस्त भाजपा सरकार है मस्त : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त हो रही है और भाजपा सरकार मस्त है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अपने घोषणा पत्र में जो 154 वादे भाजपा ने किए थे सरकार आते ही यह घोषणा पत्र डिब्बे में बंद कर दिया।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा आंचला चौक में पार्षद प्रवीण शर्मा तथा उनके पति लगातार 15 वर्ष तक पार्षद रह चुके नरेंद्र शर्मा निदी तथा सेक्टर 2 में पार्षद सुदेश चौधरी, शास्त्री मार्केट में अन्नू, विक्की मेहता तथा फुव्वारा मार्केट में पूर्व पार्षद दीपक सिगला व ब्राह्मण नेता यशेंद्र शर्मा, गोशाला बाजार में पूर्व पार्षद आत्मप्रकाश चुघ की ओर से आयोजित जनसभाओं में बोल रहे थे। अशोक अरोड़ा का वहां पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया और भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि थानेसर में 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के भाजपा विधायक के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि आज शहर और सेक्टरों की सड़कें खस्ताहाल में है। लोग दुर्घटना ग्रस्त होकर जख्मी हो रहे हें। बनी-बनाई सड़कें उखाड़कर दोबारा बनाई गई, ताकि अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.