मंडी में धान की आवक हुई कम, अब तक 9.89 लाख एमटी खरीदा
मंडियों में धान की आवक अब घटने लगी है। एक दिन में अब 13 एमटी धान की आ रहा है। इसके साथ उठान कार्य तेज कर दिया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मंडियों में धान की आवक अब घटने लगी है। एक दिन में अब 13 एमटी धान की आ रहा है। इसके साथ उठान कार्य तेज कर दिया है। अब तक मंडियों में 9 लाख 88 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। एक दिन पहले यह आकड़ा 9.76 एमडी था। इसके साथ-साथ खरीदी गई धान में से 9 लाख 22 हजार 360 मीट्रिक टन धान उठान के साथ 93.30 फीसदी उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि डीएफएससी की रिपोर्ट के आधार पर जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों से 9 लाख 88 हजार 568 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 26 हजार 379 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 61 हजार 390 मीट्रिक टन व एफसीआई द्वारा 799 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब तक खरीदी गई धान में फूड सप्लाई विभाग ने 6 लाख 76 हजार 901 मीट्रिक टन व हैफेड ने 2 लाख 45 हजार 459 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल 9 लाख 22 हजार 360 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य किया है। मंडियों से 93.30 फीसदी धान का उठान कर लिया है। खरीफ सीजन में जिले में अब तक 1.21 लाख से अधिक किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है।