सीएम विडो पर आई 20 शिकायतों में से 14 को मौके पर निपटाया
सीएम विडो के एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब ने शुक्रवार को सीएम विडो पर आई 20 शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की सुनवाई करते हुए 14 शिकायतों को मौके पर ही निपटाया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सीएम विडो के एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब ने शुक्रवार को सीएम विडो पर आई 20 शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की सुनवाई करते हुए 14 शिकायतों को मौके पर ही निपटाया।
उन्होंने बताया कि बैठक में एचएसवीपी, एसबीआई, पब्लिक हैल्थ, पेंशन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कृषि विभाग व पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें पहुंची। उन्होंने बताया कि शिकायतों पर जल्द सुनवाई और समाधान के लिए प्रदेश सरकार को सीएम विडो बनाई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। पानी की निकासी का दंश झेल रहे रामनगर के लोगों को 14 लाख की ग्रांट जारी
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीस साल से पानी निकासी ना होने का दंश झेलने वाले राम नगर के लोगों के लिए 14 लाख की ग्रांट जारी की। इसके साथ ही गलियों का भी कायाकल्प किया जाएगा। यह जानकारी रामनगर में पहुंच कर शाहाबाद के विधायक राम करण काला ने लोगों को दी।
विधायक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विकराल रूप धारण कर चुकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर रहे हैं। जिनका अधिक से अधिक लोगों को लाभ होगा। ऐसी ही अन्य कालोनियों व नगरों की सुध ली जाएगी। कच्चे रास्ते पक्के किए जाएंगे। इसमें कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। राम नगर की गंदे पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध होने जा रहा है और नई गलियों का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांवों में विकास के कामों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं। ऐसे कामों के एस्टीमेट तैयार कर उप मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। इन पर दो महीने में काम आरंभ हो जाएगा। शुगर फेड कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविद्र खैरा ने कहा कि किसान, मजदूर व व्यापारी सभी का उप मुख्यमंत्री खुद ख्याल रख रहे हैं। गांव दर गांव कामों को गति दी जा रही है। इसके लिए बाकायदा जजपा की टीमों का गठन कर दिया गया है। इस मौके पर जिला प्रधान कुलदीप जखवाला, हलका प्रधान गुरलाल वड़ैच, अनवर खान, सतीश मडाड मौजूद रहे।