Move to Jagran APP

डीएन कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई

दयानंद महिला महाविद्यालय में पुस्तकालय की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। पुस्तकालय अध्यक्षा डा. पूजा शर्मा ने पुस्तक भेंटकर प्राचार्या का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 05:35 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 05:35 AM (IST)
डीएन कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई
डीएन कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में पुस्तकालय की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। पुस्तकालय अध्यक्षा डा. पूजा शर्मा ने पुस्तक भेंटकर प्राचार्या का स्वागत किया।

prime article banner

पुस्तकालय अध्यक्षा डा. पूजा शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी कर मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त विविध ज्ञानोपयोगी पुस्तकों की ओर आकर्षित करना है। इन पुस्तकों में सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, मुद्रित पत्र-पत्रिकाएं सम्मिलित की गई। प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने प्रदर्शनी की सराहना और आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक प्रदर्शनी का लक्ष्य छात्राओं की पुस्तकों के प्रति रूचि में अभिवृद्धि करते हुए उनके ज्ञान को विस्तृत करना है। छात्राएं ज्ञान के इस अथाह कोष का प्रयोग कर स्वाध्याय से शोध के क्षेत्र में अग्रसर हो। इस मौके पर लाइब्रेरी असिस्टेंट सुनीता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.