Move to Jagran APP

15 दिसंबर से होंगे हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव : बेदी

पूर्व रायमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनाने के बाद भाजपा अब प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित पार्टी के सभी नेता अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 07:15 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 07:15 AM (IST)
15 दिसंबर से होंगे हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव : बेदी
15 दिसंबर से होंगे हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद: पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनाने के बाद भाजपा अब प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित पार्टी के सभी नेता अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। शाहाबाद में अपने निवास पर पत्रकारवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 15 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेंगे। 15 से 25 जनवरी तक जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे। बेदी ने बताया कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बूथ की इकाई का चुनाव होगा, इसमें बूथ के अध्यक्ष चुने जाएंगे। बेदी ने बताया कि एक जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुने गए बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को चुनेंगे। 10 से 15 जनवरी तक इस चुनाव में आपत्तियों के लिए समय दिया गया है। बेदी ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव के बाद सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की दूसरी पारी ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, केहर सैनी, गौरव बेदी, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, विक्रम अटवान, नीटू राणा मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK