Move to Jagran APP

एमएनबी गीता निकेतन स्कूल में मनाया आनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्यालय में आनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:06 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:06 AM (IST)
एमएनबी गीता निकेतन स्कूल में मनाया आनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
एमएनबी गीता निकेतन स्कूल में मनाया आनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्यालय में आनलाइन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आनलाइन कार्यक्रम में प्रिसिपल सोमदत्त शर्मा ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से हर साल 28 फरवरी को देश में मनाया जाता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति की ओर से जीता गया पहला नोबल पुरस्कार था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों का विनाश होता है। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र मौका देकर नई ऊंचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.