Move to Jagran APP

अफीम सप्लाई करने के आरोप एक गिरफ्तार

पुलिस की अपराध शाखा दो की टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के गांव अडेला निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा ने पिहोवा की नंद कॉलोनी निवासी अमनदीप को अफीम सप्लाई की थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 06:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 06:24 AM (IST)
अफीम सप्लाई करने के आरोप एक गिरफ्तार
अफीम सप्लाई करने के आरोप एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा दो की टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के गांव अडेला निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा ने पिहोवा की नंद कॉलोनी निवासी अमनदीप को अफीम सप्लाई की थी। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में एसआइ दलजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिहोवा की नंद कालोनी निवासी अमनदीप को 70 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया था वह अफीम उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर के गांव अडेला निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा से खरीद कर लाया है। पुलिस टीम ने आरोपित जसवंत सिंह उर्फ जस्सा को उत्तर प्रदेश के रामपुर के समीप पंजाब-हरियाणा ढाबे से गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.