इनेलो विधायक और आेमप्रकाश चौटाला के नजदीकी नेता जसविंदर संधू का निधन
इनेलोे के वरिष्ठ नेता और कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा विधानसभा सीट से विधायक सरदार जसविंदर सिंह संधू का शनिवार को निधन हो गया है। वह पूर्व सीएम आेमप्रकाश चौटाला के नजदीकी थे।
कुरुक्षेत्र, जेएनएन। इनेलाे के वरिष्ठ विधायक आैर पूर्व मंत्री सरदार जसविंदर सिंह संधू का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। जसविंदर संधू तीन दशक से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे और वह इनेलाे प्रमुख आेमप्रकाश चाैटाला के करीबी थे। वह आेमप्रकाश चौटाला की सरकार मेें कृषि मंत्री थे। 63 साल के जसविंदर सिंह संधू ने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर इनेलो और अन्य दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
जसविंदर सिंह संधू चार बार पिहोवा से विधायक रहे और वह अभी इनेलो विधायक दल के उपनेता थे। वह इनेलो विधायक दल के नेता व हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला के भी करीबी थे। उनके निधन से पिहोवा में शोक की लहर है। लोग काफी संख्या में उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। वह चार बार 1991, 1996, 2000 और 2014 में पिहोवा से विधायक बने।
एक कार्यक्रम के दौरान जसविंदर सिंह संधू। (फाइल फोटो)
जसविंदर संधू हरियाणा की राजनीति में तीन दशक तक सक्रिय रहे और उनकी गिनती इनेलो के प्रमुख नेताओं में होती थी। उनका पिहोवा और कुरुक्षेत्र सहित पूरे राज्य में सिख समुदाय मेें अच्छा प्रभाव माना जाता था। वह इनेलोे के सिख चेहरे में शामिल थे। इनेलो सहित सभी दलों के नेताओं ने सरदार जसविंदर सिंह के निधन पर शोक जताया है। जसविंदर संधू के निधन से इनेलोे को बड़ा नुकसान हुआ है।