Move to Jagran APP

विकट घड़ी में घबराने की आवश्यकता नहीं : अर्जुन चौटाला

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:56 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:56 AM (IST)
विकट घड़ी में घबराने की आवश्यकता नहीं : अर्जुन चौटाला
विकट घड़ी में घबराने की आवश्यकता नहीं : अर्जुन चौटाला

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। इसके लिए दिन रात मेहनत की आवश्यकता है। संगठन पहले की तरह मजबूत है। वे यहां इनेलो नेता मनजीत चौधरी के निवास पर बोल रहे थे।

loksabha election banner

अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल का लगाया पौधा है। यह पूरी तरह से मजबूत है। इनेलो संघर्ष का दूसरा नाम है। पार्टी पर अनेक बार संकट आया है। मगर पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। जनता इनेलो में अपना भविष्य देख रही है। चौटाला ने कहा कि इनेलो बसपा का गठबंधन बेहद मजबूत है। इसे कमजोर करने वाले खुद कमजोर होते चले गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी कारण से यदि किसी को मनमुटाव हो जाए तो उसे साथ लगाने का काम करें। मगर अनुशासन में अवश्य रहें। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से चौधरी अभय चौटाला प्रत्येक जिले का दौरा आरंभ करने जा रहे हैं। इस दौरे में वे पूरे प्रदेश को नापने के साथ गांव दर गांव कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। चौटाला ने कहा कि पार्टी की विकट घड़ियां कई बार आ चुकी हैं। मगर इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। चौटाला ने कहा कि भाजपा राज से जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार की जननी रह चुकी है। चौटाला ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन को कमजोर करने वालों को हावी न होने दें। इसकी जिम्मेदारी केवल कार्यकर्ताओं पर है। कार्यकर्ता घर-घर तक चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का संदेश लेकर जाएं। इस मौके पर मनजीत चौधरी, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, दर्शन, नरेश कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.