1857 क्रांति पर आयोजित पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में नीरू प्रथम
दयानंद महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से 1857 की क्रांति पर इतिहासकारों के विचार विषय पर ऑनलाइन अंतरकक्षीय पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता की गई। इसमें 16 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. नेहा व डा. मनजीत कौर रही।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से 1857 की क्रांति पर इतिहासकारों के विचार विषय पर ऑनलाइन अंतरकक्षीय पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता की गई। इसमें 16 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. नेहा व डा. मनजीत कौर रही।
इतिहास विभागाध्यक्ष डा. रुकमेश चौहान ने बताया कि 1857 की क्रांति को लेकर इतिहासकारों में हमेशा से ही मतभेद रहा है। जहां एक ओर वीर सावरकर जैसे इतिहासकार इसे आजादी के लिए पहली लड़ाई मानते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इतिहासकार इस मत का खंडन करते हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्राओं ने आजादी के लिए किए गए पहले संघर्ष पर अनेक इतिहासकारों के विचारों पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में नीरू प्रथम, प्रतिभा व नवजीत कौर द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्षा रानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्या डा. विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि 1857 की इस क्रांति ने आजादी के लिए मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।