पर्यावरण की समस्या से निपटने के लिए देश में सामाजिक चेतना की आवश्यकता : कुलपति
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश व दुनिया में पर्यावरण की समस्या गंभीर है। इन समस्याओं से निपटने के लिए लोगों के बीच सामाजिक चेतना पैदा करने की आवश्यकता है। जागरूकता से ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। वे शुक्रवार को जिओलॉजी विभाग व यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश व दुनिया में पर्यावरण की समस्या गंभीर है। इन समस्याओं से निपटने के लिए लोगों के बीच सामाजिक चेतना पैदा करने की आवश्यकता है। जागरूकता से ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। वे शुक्रवार को जिओलॉजी विभाग व यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
कुलपति ने कहा कि उद्योगिकरण, कृषि अवशेष के कारणों से पर्यावरण की समस्या निरंतर बढ़ रही है। दुनियाभर में लोग पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरूक हुए हैं लेकिन इस दिशा में ओर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जूलोजिकल सर्वे आफ इंडिया के निदेशक कैलाश चंद्र ने इस मौके पर जूलोजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रजनीश शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया व इस रिफ्रेशर कोर्स के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। इस कोर्स में विभिन्न कालेजों व विश्वविद्यालयों से 30 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कोर्स की उप-समन्वयक डॉ. अनिता भटनागर ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. ऋषिपाल मंथान, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. परमेश कुमार आदि उपस्थित थे।