Move to Jagran APP

Nayab Saini in Kurukshetra: 'नवीन जिंदल बीजेपी के लिए नए नहीं, पिता भी लड़ चुके चुनाव', कुरुक्षेत्र में बोले सीएम नायब सैनी

लोकसभा सीट कुरुक्षेत्र में पहुंचे सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट छोड़कर भाग गई है। वहीं गठबंधन ने जिस पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है वो पार्टी भी झूठ बोलने में माहिर है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताने की अपील की है।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Published: Tue, 26 Mar 2024 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 03:32 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने नवीन जिंदल को लेकर कही ये बात।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट छोड़कर भाग गई है। गठबंधन में जिस पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है वो भी झूठ बोलने में आगे है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा कार्यालय में नवीन जिंदल के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।

loksabha election banner

नवीन जिंदल भाजपा के लिए नए नहीं- नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नवीन जिंदल को भारी बहुमत से जिताने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल भाजपा के लिए नए नहीं है। इनके पिता ओमप्रकाश जिंदल भी भाजपा के गठबंधन में यहां चुनाव लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: एक परिवार के पुश्तैनी मकान को जब बदमाशों ने आधी रात किया ध्वस्त, पूर्व CM हुड्डा के पहुंचने के बाद फिर जो हुआ...

कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता- नवीन जिंदल

वहीं, कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल ने कहा कि उनका कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता है। 30 साल पहले उनके पिता ओमप्रकाश जिंदल यह नाता जोड़ गए थे उसे वह बरकार रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुर भी ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाना व साफ साफ सफाई के लिए पहले काम करते रहे हैं। यही कारण है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित हैं। आज भाजपा ने किसी दूसरे पर विश्वास कर उन पर विश्वास कर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। उनके लिए बड़ी बात है। अब विकसित भारत का सपना साकार करना है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी...', AAP सुप्रीमो पर पूर्व सांसद सैनी ने दिया बड़ा बयान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.