नंदिनी ने हांगकांग में किया शाहाबाद का नाम रोशन
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बेटी नंदिनी ने हांगकांग में शाहाबाद का नाम रोशन किया है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बेटी नंदिनी ने हांगकांग में शाहाबाद का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्राचार्या संगीता शर्मा ने बताया कि सप्तरंग सेवा संस्था द्वारा हांगकांग में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सप्तरंग इंटरनेशनल फेस्टीवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर 2019 का आयोजन किया गया था। इसमें इस स्कूल की बेटी नंदिनी ने प्रतिभागिता की थी। इसमें छात्रा नंदिनी को फ्यूचर टैलेंट ऑफ इंडिया के पुरस्कार से नवाजा गया। यह अवार्ड लास्था स्कूल ऑफ डांग हांगकांग की को-आर्डिनेटर रूपा किरण व निदेशक भरत जेठवानी ने नंदिनी को सौंपा। प्राचार्या संगीता शर्मा ने कहा कि यह बेटी नंदिनी का अद्वितीय उपलब्धि है और नंदिनी ने दिखाया है कि आज देश का नाम रोशन करने में बेटियां बेहद आगे हैं। विद्यालय के निदेशक सतीश बतरा सहित प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नंदिनी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।