मजबूत सरकार के लिए मतदान अवश्य करें
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह कतई ठीक नहीं है। सभी का कर्तव्य है कि अपना बहुमूल्य वोट इमानदार और क्षेत्र के विकास की इच्छा रखने वाले प्रत्याशी को दें। जिससे हमारा भविष्य बेहतर बन सके। वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है।
मजबूत सरकार के लिए मतदान अवश्य करें
लोकसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर हैं। देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए सभी को वोट अवश्य देना चाहिए। अधिक से अधिक मतदान होने से देश में मजबूत सरकार बने और देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। इसके साथ ही जिस प्रत्याशी को हम वोट दे रहे हैं उसके बारे में सही जानकारी भी रखें। आज भी हमारे देश में काफी अधिक संख्य उन लोगों की है जो वोट के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह कतई ठीक नहीं है। सभी का कर्तव्य है कि अपना बहुमूल्य वोट इमानदार और क्षेत्र के विकास की इच्छा रखने वाले प्रत्याशी को दें। जिससे हमारा भविष्य बेहतर बन सके। वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है। वोट की कीमती को समझें। 12 मई को सभी काम छोड़ कर मतदान करने के लिए खुद भी जाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए लेकर जाएं।
सुखदीप सिंह, डिप्टी डीए, कुरुक्षेत्र।