Move to Jagran APP

ओबीसी मोर्चा की बैठक कोरोना रोकथाम पर चर्चा

कुरुक्षेत्र सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब की बैठक में हिस्सा लिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्षमण उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:21 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 06:21 AM (IST)
ओबीसी मोर्चा की बैठक कोरोना रोकथाम पर चर्चा
ओबीसी मोर्चा की बैठक कोरोना रोकथाम पर चर्चा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब की बैठक में हिस्सा लिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्षमण उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना महामारी से आम नागरिकों के बचाव संबंधित कार्यों को लेकर चर्चा की।

loksabha election banner

सांसद नायब सैनी ने बताया कि दो दिन पहले उपरोक्त विषय पर हरियाणा प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक भी ऑनलाइन की गई थी। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री, विधायक और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद ने कहा कि वर्चुअल बैठक के माध्यम कोरोना की इस घड़ी में प्रशासन की मदद के बारे में काम करने पर जोर दिया। ऑक्सीजन और चिकित्सा आपूर्ति में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार जल्द ही इनकी आपूर्ति सामान्य कर देगी। उन्होंने बताया कि सरकार कोरोना महामारी से बचाव के लिए सतर्कता बरत रही है। मरीजों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा रजा है। डीएलएसए ने विश्व सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में लगाए शिविर

जासं, कुरुक्षेत्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि डीएलएसए कानूनी जागरूकता शिविर लगा रहा है। सक्षम युवाओं ने बोडला, वशिष्ठ कालोनी, झिवरहेड़ी व नगला गांवों में शिविर लगाए। उनको व‌र्ल्ड सेफ्टी व हेल्थ डे पर जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में आमजन को कोविड-19 से निपटने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। लोगों को गाइडलाइन की पालना करनी चाहिए। ऐसा कर खुद के साथ दूसरों को भी बचा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.