Move to Jagran APP

वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एमएनबी स्कूल प्रथम

मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय आनलाइन वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:46 PM (IST)
वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एमएनबी स्कूल प्रथम
वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एमएनबी स्कूल प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय आनलाइन वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

loksabha election banner

गणित आचार्य अमित कुमार ने बताया कि वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र संकुल के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, श्रीमद् भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल दस राउंड थे। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ध्रुव सोहल, सादिक और जरनिल ने सभी राउंड में पूर्ण अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल सोमदत्त शर्मा ने कहा कि वैदिक गणित के प्रयोग से तर्कशक्ति की वृद्धि होती है और इसको पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है और गणित रुचिकर लगने लगती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.