विधायक सुभाष सुधा ने अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद कार्यों का लिया जायजा
थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को थानेसर की नई अनाज मंडी में पहुंच गेहूं खरीद कार्यों का जायजा लिया। अनाज मंडी में पहुंच उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में पहली बार पारदर्शी और आधुनिक आनलाइन प्रणाली से गेंहू का उठान कार्य किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को थानेसर की नई अनाज मंडी में पहुंच गेहूं खरीद कार्यों का जायजा लिया। अनाज मंडी में पहुंच उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में पहली बार पारदर्शी और आधुनिक आनलाइन प्रणाली से गेंहू का उठान कार्य किया जा रहा है। आनलाइन प्रणाली से किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान जमा करवा दिया जाएगा। इस सीजन में किसी भी किसान, व्यापारी और मजदूर को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और गेहूं की ढेरियों का जायजा लिया। पूर्व प्रधान दयाल चंद ने व्यापारियों की तरफ से उठान सिस्टम लागू करने पर प्रदेश सरकार आभार जताया। इस मौके पर मुकुंद सुधा, मंडी के सचिव हरजीत सिंह, शशि जैन, काका सुधा, धर्मपाल, आशु, संजय राणा व अजमेर सिंह मौजूद रहे।