Move to Jagran APP

बरोदा उप चुनाव के बाद होंगे मध्यावधि चुनाव : ओम प्रकाश चौटाला

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बरोदा उप चुनाव के बाद मध्यावधि चुनाव होंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:50 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:50 AM (IST)
बरोदा उप चुनाव के बाद होंगे मध्यावधि चुनाव : ओम प्रकाश चौटाला
बरोदा उप चुनाव के बाद होंगे मध्यावधि चुनाव : ओम प्रकाश चौटाला

संवाद सहयोगी, लाडवा/बाबैन : पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बरोदा उप चुनाव के बाद मध्यावधि चुनाव होंगे। सरकार की नीतियों के कारण किसान-मजदूर, आढ़ती और व्यापारी सभी परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को लाडवा अनाज मंडी में इनेलो हलका प्रेस प्रवक्ता हरीश छाबड़ा के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर किसानों व आढ़तियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसानों व मजदूरों को लूट कर बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। काले कानून बनाकर अनाज मंडियों को बर्बाद किया जा रहा है और मंडियों को बंद कर आढ़ती व किसान के रिश्ते को खत्म किया जा रहा है। उपचुनाव के बाद भाजपा-जजपा का दिवाला पिट जाएगा और दोनों पार्टियों में भगदड़ मच जाएगी।

loksabha election banner

इस मौके पर हलका प्रेस प्रवक्ता हरीश छाबड़ा, जिलाध्यक्ष बूटा सिंह लुखी, पूर्णचंद बडशामी, नफे सिंह जैनपुर, अशोक गुप्ता, जागीर सिंह मेहरा, जसविद्र जैनपुर, प्रमोद शर्मा, स्वीटी भुल्लर मौजूद रहे।

इसके अलावा बाबैन में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो नेता तरसेम संघौर के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि बाबैन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने का मन किया तो वह उनके बीच पहुंच गए। कार्यकर्ता आपस में प्यार प्रेम बनाकर रखें और सभी एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहें। समय बदलता रहता है। उनका समय भी जल्द ही आएगा। इस मौके पर तरसेम संघौर, बब्बू भगवानपुर, संजीव भैणी, कंवर सिंह, लाभ सिंह, हाकम मंगौली, रण सिंह व सुभाष बेरथला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.