किसान धान लगाएं, हम उनके साथ : मेवा सिंह
कांग्रेस के लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि हलके व जिले समेत प्रदेश के किसान धान की रोपाई खुलकर करें। वह उनके साथ हैं। किसी को भी उनकी फसल की तरफ नहीं देखने दिया जाएगा। उन्होंने ये बात सोमवार को बाबैन में धर्मबीर बाबैन के पट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत में कही। मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के धान न लगाने के फैसले को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि भाजपा सरकार को धान व मक्के की फसल के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है। मक्का धान से अधिक पानी लेता है।
संवाद सूत्र, बाबैन : कांग्रेस के लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि हलके व जिले समेत प्रदेश के किसान धान की रोपाई खुलकर करें। वह किसानों के साथ हैं। किसी को भी उनकी फसल की तरफ नहीं देखने दिया जाएगा। उन्होंने ये बात सोमवार को बाबैन में धर्मबीर बाबैन के पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत में कही। मेवा सिंह ने प्रदेश सरकार के धान न लगाने के फैसले को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि भाजपा सरकार को धान व मक्के की फसल के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है। मक्का धान से अधिक पानी लेता है। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन के दौरान प्रवासी लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के पुख्ता प्रबंध नहीं कर पा रही। लोग पैदल ही घर जा रहे हैं। वे हादसों के लगातार शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रवासी मजदूरों को ट्रेन, बस व अन्य साधनों से घर भेजने का प्रबंध करना चाहिए। इस मौके पर धर्मबीर बाबैन, मुकेश शर्मा भगवानपुर, संजीव भूखड़ी व कर्मबीर भूखड़ी मौजूद रहे।