पुस्तकों से दोस्ती बनाये मीडिया विद्यार्थी : चौहान
मीडिया में प्रतिभावान लोगों की हमेशा जरूरत रही है और रहेगी बर्शतें वे मीडिया कानूनों का सही से पालन करना जानते हों। यह बात हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. विरेंद्र चौहान ने कहे। वह जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में नए विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मीडिया में प्रतिभावान लोगों की हमेशा जरूरत रही है और रहेगी, बर्शतें वे मीडिया कानूनों का सही से पालन करना जानते हों। यह बात हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. विरेंद्र चौहान ने कहे। वह जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में नए विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मीडिया में एक सुनहरा भविष्य है इसके लिए मीडिया विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लेखन एवं पठन शैली पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को अपनी किताबों एवं सहपाठियों से दोस्ती करनी होगी ताकि उनमें मीडिया की समझ अच्छे से विकसित हो सके।
उन्होंने कहा कि मीडिया में आजकल चल रहा है कि मीडिया पूरी तरह से बिक गया है यह सत्य नहीं है। इस क्षेत्र में बहुत से समाचार-पत्र एवं न्यूज टीवी चैनल अच्छा कार्य कर रहे हैं। जो लोग मीडिया को गलत मानते है दरअसल उन्हें मीडिया की समझ ही नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों को गोंदर गांव स्थित ग्रामोदय कम्यूनिटी रेडियो के लिए काम करने का ऑफर दिया। संस्थान की निदेशिका प्रो. बिदु शर्मा ने कहा कि देश नौजवान में मीडिया की अच्छी समझ विकसित होने लगी है जो एक अच्छी बात है। इस अवसर पर डॉ. आबिद अली, डॉ. बंसीलाल, डॉ. तपेश किरण, डॉ. अभिनव कटारिया, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रोशन लाल मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप