Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ किया दहेज हत्या का मामला दर्ज

झांसा थाना पुलिस के अंतर्गत गांव अजराना कलां में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 06:59 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 06:59 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ किया दहेज हत्या का मामला दर्ज
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ किया दहेज हत्या का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : झांसा थाना पुलिस के अंतर्गत गांव अजराना कलां में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

मुज्जफरनगर के गांव पीपल शाह निवासी दीपक ने झांसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन निशा की शादी गांव अजराना कलां निवासी गौरव के साथ 28 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसका जीजा गौरव, उसका भाई व माता-पिता उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करने लगे। आरोप लगाया कि उसके जीजा गौरव ने उसकी बहन से मोटरसाइकिल की मांग की। मांग पूरी न होने पर गौरव ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। उसके पिता के कहने पर तीज पर्व पर उसके जीजा को यमुनानगर से बाइक दिलाई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह पहली होली पर उसकी बहन को लेने गया तो, उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये की मांग की। उसकी बहन निशा ने बताया था कि उसके सास-ससुर सहित सभी सदस्य मिलकर गौरव से पिटवा रहे हैं। उसकी बहन निशा अपना घर बसाना चाहती थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। इसकी सूचना उसके फूफा अंबाला के गांव शमलेहड़ी निवासी अशोक ने उन्हें फोन पर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आइपीसी की धारा 304बी, 34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी जयकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.