Move to Jagran APP

अनाज मंडी में मक्का की फसल ने दी दस्तक

लाडवा लाडवा अनाज मंडी में गेहूं के बाद सलहैरी व सूरजमुखी की फसल खत्म भी नहीं हुई थी कि शुक्रवार को मक्का की नई फसल ने दस्तक दे दी। फिलहाल मंडी में मक्का का भाव अधिकतम 1370 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 06:52 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 06:52 AM (IST)
अनाज मंडी में मक्का की फसल ने दी दस्तक
अनाज मंडी में मक्का की फसल ने दी दस्तक

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा अनाज मंडी में गेहूं के बाद सलहैरी व सूरजमुखी की फसल खत्म भी नहीं हुई थी कि शुक्रवार को मक्का की नई फसल ने दस्तक दे दी। फिलहाल मंडी में मक्का का भाव अधिकतम 1370 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। लाडवा अनाज मंडी में अब तक करीब 300 क्विटल से अधिक मक्का पहुंच चुका है। हालांकि गत वर्ष खरीद मक्का के लिए सरकार ने 1850 रुपये प्रति क्विटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया था, लेकिन न तो तब इस भाव को मक्का छू पाया था और न ही इस बार ऐसे कोई आसार नजर आ रहे है। किसानों की मांग है कि बसंत कालीन मक्का को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाकर सरकार इसकी खरीद करें, ताकि किसानों को राहत मिल सके। लाडवा मंडी में इस समय मक्का के साथ-साथ सूरजमुखी व सलहैरी की फसल का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। बदलते मौसम ने मक्का की फसल करने वाले किसानों की नींद भी उड़ाई हुई है। यदि मौसम इसी तरह करवट बदलता रहा तो मक्का की फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा बन सकती है।

loksabha election banner

खाटू श्याम परिवार ने चलाया पौधरोपण अभियान

संवाद सहयोगी, इस्माइलाबाद : श्री खाटू श्याम परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान शुक्रवार को शुरू किया। इस दौरान करीब 200 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें शामिल युवाओं का प्रयास गांव दर गांव धरा को हरा भरा करना है।

समाजसेवी रेशम सिंह ने प्राचीन शिव मंदिर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसी से गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। बढ़ते प्रदूषण को रोकने, पर्यावरण संरक्षण और इंसान के जीवन को लंबी आयु देने में केवल वृक्ष ही सबसे कारगर हैं। संस्था की ओर से गुरू नानक वाटिका और संत नगर में भी पौधा रोपण किया गया। संस्था के प्रधान मोहित गोयल ने बताया कि पीपल, नीम, शीशम के अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे, ताकि यह लंबे समय तक आम जन के हितकारी साबित हों। इस मौके पर अंकुश, भुवन, साहिल, मलकीत, सोबिन, कुलदीप सुखा और गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.