Move to Jagran APP

अनाज मंडियों में बढ़ी मक्के की आवक

- धान रोपाई से पहले मक्का कटाई में जुटे किसान जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र धान की रोपा

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 06:52 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 06:52 AM (IST)
अनाज मंडियों में बढ़ी मक्के की आवक
अनाज मंडियों में बढ़ी मक्के की आवक

- धान रोपाई से पहले मक्का कटाई में जुटे किसान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धान की रोपाई शुरू करने से पहले किसान मक्का की कटाई में जुटे हैं। जिला भर की अनाज मंडियों में इन दिनों मक्का की आवक जोरों पर है। अनाज मंडियों में अभी तक डेढ़ लाख क्विंटल के करीब मक्का पहुंचा गया है। इसमें से थानेसर की नई अनाज मंडी में ही अभी तक आठ हजार क्विंटल के लगभग मक्का पहुंचा है। अनाज मंडियों में मक्का 1200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है।

कुरुक्षेत्र में किसान आलू की खेती करते करते हैं। आलू लगाने वाले करीब 20 फीसद किसान खेत से आलू निकालने के बाद इसमें मक्के की फसल की बिजाई करते हैं। इसी मक्के की फसल की कटाई मई माह में हो जाती है। मई माह में मक्के की कटाई होने के बाद किसान इस खेत को अगली फसल के लिए तैयार करते हैं।

मेरा पानी-मेरी विरासत पोर्टल पर करेंगे पंजीकरण

किसानों ने मक्के की फसल की कटाई करने के बाद अब दोबारा खेतों में मक्के की बिजाई करने की तैयारी कर रखी है। धान की बिजाई से तौबा कर यही किसान अब मेरा पानी मेरी विरासत पोर्टल पर पंजीकरण करवाएंगे। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसानों को धान की बजाय मक्का की फसल करने पर पानी की बचत के साथ-साथ मुनाफा भी अच्छा होता है।

अच्छी चल रही आवक

थानेसर की नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दयाल चंद और आढ़ती पवन चौधरी ने कहा कि इन दिनों अनाज मंडी में मक्के की अच्छी आवक हो रही है। अनाज मंडियों में मक्का और सूरजमुखी पहुंचने पर मजदूरों को भी अच्छा काम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों में मक्का 1200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल और सूरजमुखी छह हजार से 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। अनाज मंडियों में गत वर्ष के मुकाबले इस बार मक्के की आवक अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.