Move to Jagran APP

महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, 21 तक चलेगा

कृष्णा धाम में मंगलवार को श्री महाभारतीय संस्कृति अनुसंधान न्यास ने हवनात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह 21 जनवरी तक चलेगा। इस अनुष्ठान की अध्यक्षता कृष्णा धाम के अध्यक्ष स्वामी प्रेमानंद महाराज ने की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:35 PM (IST)
महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, 21 तक चलेगा
महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, 21 तक चलेगा

फोटो संख्या : 9 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृष्णा धाम में मंगलवार को श्री महाभारतीय संस्कृति अनुसंधान न्यास ने हवनात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह 21 जनवरी तक चलेगा। इस अनुष्ठान की अध्यक्षता कृष्णा धाम के अध्यक्ष स्वामी प्रेमानंद महाराज ने की।

prime article banner

षड्दर्शन साधु समाज के संगठन सचिव वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक ने बताया कि यह महारुद्र यज्ञ ब्रह्मालीन महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। कृष्णा धाम के अध्यक्ष स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया कि यज्ञ, कर्मकांड की विधि है जो परमात्मा द्वारा ही हृदय में संपन्न होती है। जीव के अपने सत्य परिचय जो परमात्मा का अभिन्न ज्ञान और अनुभव है, यज्ञ की पूर्णता है। यह शुद्ध होने की क्रिया है। इसका संबंध अग्नि से प्रतीक रूप में किया जाता है। शरीर या देह सेवा को छोड़ देने का वरण या निश्चय करने वालों में, यज्ञ, जीव और आत्मा की क्रिया या जीव का आत्मा में विलय, मुझ परमात्मा का कार्य है। यज्ञ का अर्थ कर्मकांड है लेकिन इसकी शिक्षा व्यवस्था में अग्नि और घी के प्रतीकात्मक प्रयोग में पारंपरिक रुचि का कारण अग्नि के भोजन बनाने में, आयुर्वेद और औषधीय विज्ञान द्वारा वायु शोधन इस अग्नि से उठने वाले धुएं के गुण को यज्ञ समझ इस यज्ञ शब्द के प्रचार प्रसार में बहुत सहायक हैं।

कार्यक्रम में यज्ञाचार्य रामकैलाश शुक्ला, आचार्य दीपक उपाध्याय, रवि त्रिपाठी, माणिक लाल पांडे ने अनुष्ठान के मुख्य यजमान करनाल के समाजसेवी नरसिंह गोयल, सुभाष चंद जांगड़ा और ओमी लाल ने आहुतियां डाली। इस मौके पर शिव नारायण, राजकुमार पांडे, नीरज मिश्रा, नील मिश्रा, नितेश शुक्ला, जितेंद्र कोठारी, राजकुमार दीक्षित, आशीष गर्ग, गौरव त्रिपाठी और आकाश शुक्ला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.