Move to Jagran APP

पूरे देश में चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू : चौबे

फोटो संख्या : 22 संवाद सहयोगी, पिहोवा भारतीय जनता पार्टी मंडल पिहोवा की एक विशेष बैठक

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Dec 2017 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 10:53 PM (IST)
पूरे देश में चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू : चौबे
पूरे देश में चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू : चौबे

फोटो संख्या : 22

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, पिहोवा

भारतीय जनता पार्टी मंडल पिहोवा की एक विशेष बैठक किसान रेस्ट हाउस पिहोवा में मंडल अध्यक्ष रामधारी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिला महामंत्री सुशील राणा ने विशेष तौर से भाग लिया। बैठक को प्रदेश सदस्य जय¨सह पाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, जिला उपाध्यक्ष रघु¨वदर ¨सह, जिला सचिव विनोद डोलिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनदीप विर्क, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाडी पाल ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन मंडल महामंत्री प्रहलाद शर्मा ने किया। वहीं गुजरात व हिमाचल में भाजपा की हुई जीत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का जश्न मनाया गया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हैप्पी विर्क की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष विकल कुमार चौबे सहित सभी युवा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। विकल चौबे ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी का मैजिक बरकरार है। गुजरात व हिमाचल में भाजपा के विजयी होने से आज देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। इससे साफ जाहिर है कि लोग मोदी की नीतियों एवं विकास कार्यों से बेहद खुश है। आगामी समय में कर्नाटक में होने वाले विस चुनावों में भी कमल का फूल खिलेगा। चौबे ने कहा कि देश अब कांगेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। जिस देश में केवल भाजपा के केवल दो सांसद थे। आज उस पार्टी की 19 राज्यों में सरकार है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अधूरा सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विकल कुमार चौबे, शैंटी जखवाला, राकेश पुरोहित, महामंत्री विशाल छाबड़ा, विक्की वर्मा, हिमांशु शर्मा, केशव शर्मा, प्रवीण सैनी सरपंच, मोहित अत्री, अर्जुन त्यागी, राहुल वर्मा, अमन शर्मा, गुरचरण ¨सह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि दूसरी बैठक में मंडल अध्यक्ष रामधारी शर्मा ने मंडल के सभी 69 बूथों पर बूथ प्रमुख, बूथ सचिव, युवा प्रमुख व महिला बूथ प्रमुखों की नियुक्ति करते हुए बूथ प्रमुखों को अपने-अपने बूथ संभालने का आह्वान किया। बैठक में पार्षद सुख¨वदर बिट्टू को ओबीसी मोर्चा का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रहलाद शर्मा एवं ¨प्रस मंगला, राकेश पुरोहित, पार्षद नवीन गर्ग, नरेंद्र तनेजा, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री प्रियंका कश्यप, तरण वड़ैच, सचिन मित्तल, गंगाशरण, नौतन शर्मा, दर्शन सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.