Move to Jagran APP

धुंध में जन जीवन अस्त व्यस्त, लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट

मंगलवार शाम को ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह ²श्यता जीरो रही। 10 बजे के बाद मौसम सामान्य होने लगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:20 AM (IST)
धुंध में जन जीवन अस्त व्यस्त, लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट
धुंध में जन जीवन अस्त व्यस्त, लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धुंध में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हैं। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

loksabha election banner

मंगलवार शाम को ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह दृश्यता जीरो रही। 10 बजे के बाद मौसम सामान्य होने लगा। दिन के वक्त कुछ देर मध्यम धूप खिली रही। शाम को फिर से धुंध छाने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम पारा 15.25 डिग्री रहा। वहीं हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान और भी कम हो सकता है।

ये ट्रेने है अपने निर्धारित समय से लेट

- 12311 कालका मेल 3 घंटे लेट

- 18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट

- 12983 चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस 1 घंटा लेट

- 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 30 मिनट लेट

- 12919 मालवा सुपरफास्ट 4.34 घंटे लेट

- 11057 पठानकोट एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट

-22429 पठानकोट सुपरफास्ट 1 घंटा लेट

- 12925 पश्चिम सुपरफास्ट 2 घंटे लेट

- 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 5.32 घंटे लेट

- 12715 सचखंड एक्सप्रेस 3 घंटे लेट

- 14731 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट लेट

- 11077 झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा लेट कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें

- 18310 सम्बलपुर एक्सप्रेस 2 घंटे लेट

- 18102 टाटानगर लिक एक्सप्रेस 2 घंटे लेट

-14732 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट

- 11078 झेलम एक्सप्रेस 2.20 घंटे लेट

- 12006 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 55 मिनट लेट

- 12716 सचखंड एक्सप्रेस 1.22 घंटे लेट

- 12926 पश्चिम सुपरफास्ट 34 मिनट लेट धुंध के कारण समय से नहीं चल रहीं ट्रेनें

रेलवे ट्रैक पर धुंध व कोहरे में सिग्नल ठीक ढंग से नहीं दिख पा रहे हैं। जिस कारण अपने निर्धारित समय पर ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं।

एसएन गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, कुरुक्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.