आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाई लोहड़ी
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत डीपीओ नीतू रानी की अगुवाई में शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें इस वर्ष जन्मी बेटियों की माताओं व लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत डीपीओ नीतू रानी की अगुवाई में शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें इस वर्ष जन्मी बेटियों की माताओं व लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खंड परियोजना अधिकारी कुसुम कांबोज ने पर्व पर मौजूद महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सुपरवाइजर सुदेश ने महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, लिगानुपात बढ़ाने और माताओं को बच्चों की देखभाल करने के बारे में बताया। डीपीओ नीतू रानी ने बताया कि हर्षोल्लास का त्योहार लोहड़ी व मकर संक्रांति हमें परस्पर प्रेम, प्यार और भाईचारे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देता है। लोहड़ी का पर्व देश में सामुदायिक सद्भावना और सांस्कृतिक ताने-बाने को सु²ढ़ करता है। इस दौरान महिलाओं ने आग में तिलकुट व रेवड़ी और मूंगफली की आहुति देकर लोहड़ी व मकर सक्रांति की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अंशुल, रंजना व नीलम मौजूद रही।