Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र सहित चार मंडल कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर बुधवार को रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र थानेसर अभिमन्युपुर व ज्योतिसर मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्षों बीएलए-2 शामिल रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 05:51 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 05:51 AM (IST)
कुरुक्षेत्र सहित चार मंडल कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ
कुरुक्षेत्र सहित चार मंडल कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर बुधवार को रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र, थानेसर, अभिमन्युपुर व ज्योतिसर मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 शामिल रहे। प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत पहुंचे। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 10 सत्र होंगे। बुधवार को पहले दिन पांच सत्र हुए। सबसे पहले भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डा. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

सांसद नायब सिंह सैनी ने पहले सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा : हमारी विचाराधारा विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा यानि भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीयकरण और पंच निष्ठाएं हैं। यह देश की मुख्य विचारधारा बन गई है। कोई भी राजनीतिक दल इसको चुनौती नहीं दे पा रहा है और न ही कोई विकल्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में फैसले लेकर विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया है।

दूसरे सत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने हमारा दायित्व विषय और तीसरे सत्र में थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने स्थानीय मुद्दे विषय पर व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने हमारी कार्य पद्धति व संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया।

अंतिम सत्र में प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत ने व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तित्व के रूपों, व्यक्तित्व के विकास, मार्ग तथा कुशलताएं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण और कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ता को व्यक्तित्व विकास के लिए स्वयं का मूल्यांकन भी करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास अपने जीवन को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यक्षम व अर्थपूर्ण बनाता है। इस मौके पर दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश बाहरी, रजनीश खासपुर, भाजपा नेत्री रीटा गोयल, वरिष्ठ नेता धर्मबीर डागर, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, धीरज वालिया, अनु माल्यान, रीना कन्यान, साहिल सुधा, मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, विनीत बजाज, अजय सिगला, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष नरुला, सुरेश सैनी, पार्षद दीपक सडाना, पार्षद मोहनलाल अरोड़ा व पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.