कुवि के कर्मचारियों और शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं दे पाया है। कुंटिया के पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर इसको लेकर आगे आए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं दे पाया है। कुंटिया के पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर इसको लेकर आगे आए हैं।
कुंटिया के पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर इसको लेकर आगे आए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के हितों को मद्देनजर कर्मचारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर कर्मचारियों के बैंक लोन हैं। उनकी किस्त चार या पांच तारीख को बैंक अकाउंट से कट जाती हैं। कई बार जुर्माना लगने से कर्मचारी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसएफएस के कर्मचारियों का सातवें वेतन आयोग का एरियर भी अब तक नहीं दिया गया है। जिससे एसएफएस कर्मचारियों में काफी रोष है।
पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और यह वैश्विक महामारी अपना भयानक रूप लेती जा रही है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का परीक्षा के दिनों में पब्लिक डीलिग बंद करना गलत है। ऐसे में परीक्षार्थी बड़ी संख्या में रोल नंबर लेने विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पब्लिक डीलिग शुरू करने की मांग की है। कोविड-19 के दौर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।