कुवि राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बने सहायक प्रो. विकास सभ्रवाल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर विकास सभ्रवाल को विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बुधवार को कुलपति डा. नीता खन्ना ने की है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर विकास सभ्रवाल को विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बुधवार को कुलपति डा. नीता खन्ना ने की है।
कुवि के लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय ने बताया कि वह 27 अक्टूबर को विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए होगी।
इधर कुलपति डा. नीता खन्ना ने जियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डा. एआर चौधरी को दूसरी बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय ने बताया कि उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर से शुरू होगा और वह दो साल के लिए एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य बनेंगे। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. दारा सिंह को भी दो वर्ष के लिए काउंसिल सदस्य बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल भी 27 अक्टूबर से शुरू होगा। सात शोधार्थी पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित
जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डा. नीता खन्ना ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर सात शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में हिदी से सीमा देवी व जगमोहन, मैनेजमेंट से प्रीति गेरा, ललित कला से ऊषा, संस्कृत से गीता देवी, बायोटेक्नोलॉजी से नेहा सीकरी व सोशोलॉजी से नवीन मलिक शामिल हैं।