Move to Jagran APP

दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए कुवि का दल रवाना

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग का दल बुधवार को दक्षिण एशिया विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ। इस साहू फेस्ट में दक्षिण एशिया के तमाम विश्वविद्यालय भाग लेते हैं, जिपमें मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, भारत व अन्य देश शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:36 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:36 AM (IST)
दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए कुवि का दल रवाना
दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए कुवि का दल रवाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग का दल बुधवार को दक्षिण एशिया विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ। इस साहू फेस्ट में दक्षिण एशिया के तमाम विश्वविद्यालय भाग लेते हैं, जिपमें मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, भारत व अन्य देश शामिल हैं।

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग का दल बुधवार को दक्षिण एशिया विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ। इस साहू फेस्ट में दक्षिण एशिया के तमाम विश्वविद्यालय भाग लेते हैं, जिपमें मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, भारत व अन्य देश शामिल हैं। कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो.तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पांच स्थान प्राप्त किए थे। गत वर्ष लोक नृत्य व फोक ऑर्केस्ट्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और शास्त्रीय नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके कारण विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में आमंत्रित किया है। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने रवाना होने वाले दल को शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.