विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : अंत्योदय सरल केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं में कुरुक्षेत्र अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इन केंद्रों में दी जा रही सेवाओं और योजनाओं के लाभ आवेदकों तक समय से पहुंचाने पर कुरुक्षेत्र अंत्योदय सरल स्कोर 8.3 के साथ पांचवें और चरखी दादरी 8.7 स्कोर के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। इसी स्कोर में प्रदेश में साइबर सिटी कहे जाने वाला गुरुग्राम 22 वें स्थान पर चल रहा है। इस पोर्टल पर राइट टाइम सर्विस (आरटीएस) के दायरे में सेवाएं उपलब्ध करवाने पर 70 प्रतिशत तो आरटीएस के बाद कार्य पूरा करने पर मात्र 30 प्रतिशत अंक दिए जाते हैं। हालांकि सही समय पर आवेदनों का निपटारा करने पर कुरुक्षेत्र दो दिन पहले तीसरे स्थान पर चल रहा था।
प्रदेश सरकार की ओर से 485 सेवाओं और योजनाओं को अंत्योदय और सरल केंद्रों पर आनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इनमें 264 सेवाएं और 221 तरह की योजनाएं हैं। सरकार की ओर से इन सभी तरह की सेवाओं और योजनाएं के लिए आरटीएस भी लागू किया गया है। जनता के कामों को प्राथमिकता से निपटाने और इसमें पारदर्शिता लाने के लिए अब सभी विभागों के काम काज को आनलाइन करते हुए अंत्योदय सरल पोर्टल पर डाला जा रहा है। इसी पोर्टल पर सभी जिलों को काम के हिसाब से स्कोर भी दिए जा रहे हैं। इन स्कोर में चरखी दादरी पहले नंबर पर चल रहा है, जबकि दूसरे से पांचवें स्थान के लिए कुरुक्षेत्र से लेकर करनाल, पानीपत, यमुनानगर और रेवाड़ी के बीच जोर आजमाइश जारी रहती है।
- अब विभाग के कार्यालयों में आवेदन लिए जाने होंगे बंद
प्रदेश सरकार की ओर से सभी तरह की सेवाओं और योजनाओं को अंत्योदय सरल केंद्रों के तहत स्वीकार किया जा रहा है। ऐसे में अलग से विभाग के कार्यालयों में आवेदन लिए जाने बंद किए जा रहे हैं। अब सरकार के किसी भी विभाग की सेवाओं का लाभ लेने के लिए इन केंद्रों पर आवेदन किया जाना अनिवार्य किया जा रहा है। इसको प्रभावी बनाने के लिए पोर्टल पर शिकायतों को समय पर निपटाने और ज्यादा से ज्यादा आवेदनों के काम समय पर पूरा करने पर भी अंक दिए जा रहे हैं। इससे विभागों की कार्यप्रणाली भी सभी के सामने आ रही है।
---
हर सप्ताह बैठक ले देतें हैं निर्देश डीसी डॉ. एसएस फुलिया अंत्योदय सरल पोर्टल पर चल रहे स्कोर में अव्वल आने को लेकर हर सप्ताह अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। अधिकारियों की कार्यशैली में खामियां मिलने पर लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
टॉप टेन पर यह जिले :-
स्थान जिले का नाम स्कोर
1. चरखी दादरी 8.7
2. पानीपत 8.5
3. रिवाड़ी 8.5
4. करनाल 8.3
5. कुरुक्षेत्र 8.3
6. यमुनानगर 8.2
7. सोनीपत 7.9
8. फतेहाबाद 7.7
9. कैथल 7.6
10. जींद 7.5
कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO