Move to Jagran APP

35 विस क्षेत्रों से ब्राह्मण लड़ सकते 2019 में चुनाव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व ब्राह्मण समाज ने मिशन 2019 पर ब्राह्मण सम्मेलन ब्रह्मसरोवर स्थित ए

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 01:28 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 01:28 AM (IST)
35 विस क्षेत्रों से ब्राह्मण लड़ सकते 2019 में चुनाव
35 विस क्षेत्रों से ब्राह्मण लड़ सकते 2019 में चुनाव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व ब्राह्मण समाज ने मिशन 2019 पर ब्राह्मण सम्मेलन ब्रह्मसरोवर स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुआ। उसमें मुख्य अतिथि जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी वत्स, रेलवे बोर्ड सदस्य वशिष्ठ अतिथि अशोक त्रिपाठी और अजय योगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आइजी रणबीर शर्मा ने की।

loksabha election banner

डीपी वत्स ने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा ब्राह्मण समाज एकजुट होकर चले और पूरे हरियाणा में भगवान परशुराम जयंती एक साथ मिलकर मनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के आज के पावन दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि परिस्थिति चाहे कुछ भी हो सभी ब्राह्मण एकजुट हों और आपस में कोई किसी का विरोध न करें। घर-घर, गली-गली जाकर सर्व ब्राह्मण समाज को जोड़कर प्राथमिकता के आधार पर संगठित होना होगा। वर्ष 2018 में ब्राह्मण समाज के शेष अन्य वर्णीय समाज के सम्मुख एक शक्ति के रूप में प्रदर्शित करना होगा।

अशोक त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं, चाहे वे किसी भी विभाग से हुए हों, उन्हें एकजुट करने की भी रणनीति बनाई जाएगी। हर वर्ग की सूची बनाकर अलग अलग सैल बनाए जाएंगे और इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। ब्राह्मण समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और प्रचार प्रसार से जोड़ा जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य शंकुतला शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में बिखराव होने से राजनीतिक नेतृत्व की कमी है। अब ब्राह्मण एकजुट हों, वे समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2019 में सभी समस्याओं का एकमात्र हल यही है कि ब्राह्मण कम से कम 32 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ें, जहां पर अतीत में ब्राह्मण समाज के लोग विधानसभा में जा चुके हैं।

ब्राह्मण नेता जिले ¨सह पिचौलिया ने कहा कि आज मजबूरीवश ब्राह्मण समाज एकजुट हुआ है, हर पार्टी ब्राह्मण समाज की अनदेखी कर रही है। विवेक मौदगिल ने कहा कि प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर ब्राह्मण मतदाता 15000 से कम हों। ब्राह्मण जहां भी जुड़ता है, तन मन धन से जुड़ता है, लेकिन बाद में उसकी अनदेखी की जाती है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, रामस्वरूप जांबाज, कृष्ण बसताड़ा, राजेश भारद्वाज कोट, एनके शर्मा रादौर, शंभू पहलवान अध्यक्ष पलवल, रतन, सुरेंद्र शर्मा, हांसी, पूर्व प्रधान करनाल सभा नरेश शर्मा, प्रधान सारस्वत सभा नरेश शर्मा, अनिल गालब उचाना, पंडित अनूप शर्मा हंडेसरा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.