Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र बना सांस्कृतिक गतिविधियों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र: सुधा

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा अभियान का पांचवा राज्यस्तरीय कला उत्सव सोमवार को मल्टी आ‌र्ट्स कल्चरल सेंटर में शुरू हुआ। बतौर मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने कला उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया जबकि डीईओ अरुण आश्री ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:50 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 07:50 AM (IST)
कुरुक्षेत्र बना सांस्कृतिक गतिविधियों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र: सुधा
कुरुक्षेत्र बना सांस्कृतिक गतिविधियों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र: सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा अभियान का पांचवा राज्यस्तरीय कला उत्सव सोमवार को मल्टी आ‌र्ट्स कल्चरल सेंटर में शुरू हुआ। बतौर मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने कला उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया, जबकि डीईओ अरुण आश्री ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में 12 मुकाबलों में प्रदेश के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी राम दिया गागट, डिप्टी डीईओ बलजीत मालिक, खंड शिक्षा अधिकारी थानेसर विनोद कौशिक, बीईओ लाडवा बलवंत सिंह, बीईओ बाबैन रणवीर सिंह रामपुरा, बीईओ पिहोवा वीरेंद्र गर्ग, एओ सतनारायण शर्मा, एसएसए के एपीसी सतबीर कौशिक मौजूद थे।

loksabha election banner

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है तथा आए दिन होने वाली इन गतिविधियों से इस पहचान को और मजबूती मिलती है। शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों से न केवल विद्याíथयों में संस्कार बढ़ते हैं बल्कि लुप्त होती लोक कलाएं भी और जीवंत होती हैं। शिक्षा विभाग को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्याíथयों का समग्र एवम सर्वांगीण विकास करना होता है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षा विभाग ने गत वर्ष से सभी प्रतियोगिता एकल वर्ग में भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी प्रतियोगिताएं महिला व पुरुष दोनों वर्गो में संपन्न होगी। इन स्पर्धाओं में प्रदेश भर के 300से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। एपीसी सतबीर कौशिक ने बताया कि आवास, भोजन, सर्टिफिकेट, परिवहन, मीडिया, तकनीकी स्पोर्ट आदि को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की अगुवाई में 25 टीमें गठित की गई हैं। 12 स्पर्धाओं में होंगे मुकाबले

राज्यस्तरीय कला उत्सव के अंतर्गत कुल 12 स्पर्धाओं में प्रदेश के लगभग 300 विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को दोपहर पूर्व भरतमुनि रंगशाला में एकल नृत्य पुरूष, एकल वादन लड़कियों, एकल पेंटिग (लड़के-लड़कियां) प्रतियोगिताएं सम्पन्न होगी। दोपहर बाद एकल नृत्य लड़कियां, एकल वादन लड़के प्रतियोगिता होगी। जबकि खुले प्रांगण में दोनों वर्गों की विजुअल आर्ट स्पर्धा होगी। बुधवार को राज्यस्तरीय कला उत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.