Move to Jagran APP

कुवि के पास नहीं है कर्मचारियों के कार्य की पूरी जानकारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो कई कई वर्षों तक एक ही शाखा में रहते हैं और वहीं काम करते रहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM (IST)
कुवि के पास नहीं है कर्मचारियों के कार्य की पूरी जानकारी
कुवि के पास नहीं है कर्मचारियों के कार्य की पूरी जानकारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो कई कई वर्षों तक एक ही शाखा में रहते हैं और वहीं काम करते रहते हैं। जबकि कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें बार-बार बदलियों को सामना करना पड़ता है। अक्सर यह विवाद विश्वविद्यालय में चलता रहता है। हालांकि विश्वविद्यालय में न तो कोई ऐसा नियम है कि कौन कर्मचारी कितने समय तक रह सकता है और न ही कुवि प्रशासन को इसकी जानकारी है कि वह कब से इस सीट पर कार्य कर रहा है। इसका खुलासा विश्वविद्यालय से जन सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी में हुआ है।

आरटीआइ कार्यकर्ता विकास कुमार ने कुवि प्रशासन से आरटीआइ में जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने कुवि से पूछा है कि उन गैर शिक्षक कर्मचारियों के नाम बताएं जो अपनी शाखाओं में पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं ऐसे कर्मचारियों के नाम बताएं जो अपनी सीटों पर पांच वर्षों से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी बताया जाए कि कुवि में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर क्या कोई नियम है। अगर है तो उसकी कॉपी प्रदान की जाए, लेकिन कुवि प्रशासन की ओर से जवाब दिया गया कि इन सब सवालों के जवाब उनके पास लिखित में नहीं हैं। इसलिए लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जा सकता। बाक्स

दशकों से एक ही सीट पर काम कर रहे कर्मचारी कुवि में कर्मचारियों को तबादला राजनीति का कारण बना रहता है। अक्सर कुंटिया नेता कर्मचारियों की बदलियों को लेकर प्रशासन पर दबाव भी बनाते रहते हैं। इसके अलावा कई सीटें तो विश्वविद्यालय में ऐसी हैं जिनमें कर्मचारी आए और उसी शाखा में पदोन्नति लेते रहे। फिर उसी शाखा में कई दशकों तक कार्य करने के बाद वहीं से सेवानिवृत्त भी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.