Move to Jagran APP

-हम उसे लीडर जानें, जो भष्ट्राचार खत्म कर दे : कटारिया

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम टूरिज्म की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:20 AM (IST)
-हम उसे लीडर जानें, जो भष्ट्राचार खत्म कर दे : कटारिया
-हम उसे लीडर जानें, जो भष्ट्राचार खत्म कर दे : कटारिया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम टूरिज्म की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस तरह के कार्यक्रम में देश-विदेश के सैकड़ों कलाकार हिस्सा लेते हैं, जो कुरुक्षेत्र भ्रमण के बाद यादें अपने साथ ले जाते हैं। कुवि को निरंतर विद्यार्थियों और युवा कलाकारों को इस तरह के मंच प्रदान करने के प्रयास करने चाहिए। वह बृहस्पतिवार को कुवि में आयोजित 13वें साउ फेस्ट की चौथे दिन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव संस्कृतियों के साथ ही युवा पीढ़ी को एक दूसरे के नजदीक लाता है, जिससे समाज में शांति और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नैक ए-प्लस ग्रेड प्राप्त इस विश्वविद्यालय की विश्व भर में ख्याति है।

loksabha election banner

उन्होंने जीवन के एक किस्से को सांझा करते हुए बताया कि जब वो युवा थे, तो वो एक गीत गाया करते थे कि चोर बाजारी, रिश्वतखोरी, पाकेटमारी जो बंद कर दे हम उसने लीडर जाने, जो भष्ट्राचार खत्म कर दे..। उन्होंने कहा कि अगर सलीके से संवारा जाए तो एक पत्थर की भी तकदीर बदल सकती है। वह सात वर्ष तक कुवि के छात्र रहे हैं। उन्हें 1963 में पंडित जवाहरलाल नेहरू से बाल कलाकार का पुरस्कार भी मिला था। इस महोत्सव में विदेशी युवा कलाकारों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 28 विवि से युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए एआइयू ने इस महोत्सव के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को चुना है। उस आयोजन में यह महोत्सव निश्चित रूप से सफल होगा। इस मौके पर कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो. मंजूला चौधरी, कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना, प्रो. पवन कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, डॉ. हितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.