Move to Jagran APP

विज्ञान माडल में कनिका और विज्ञान पेंटिग में तिलक प्रथम

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने किया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:23 PM (IST)
विज्ञान माडल में कनिका और विज्ञान पेंटिग में तिलक प्रथम
विज्ञान माडल में कनिका और विज्ञान पेंटिग में तिलक प्रथम

- विज्ञान में निरंतर सुधार व बदलाव की संभावना : कौशिक जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने किया।

loksabha election banner

एपीसी संजय कौशिक ने बताया कि साइंस माडल, विज्ञान ड्रामा, वाद-विवाद व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनके विषय स्वच्छता व स्वास्थ्य, भविष्य के यातायात व संचार, कृषि विज्ञान, पर्यावरण, शैक्षणिक गेम व गणितीय रहे। प्रतिभागियों ने अपने माडल व गतिविधियों संबंधित वीडियो आनलाइन उपलब्ध करवाए गए। इन्ही वीडियो के बारीकी से निरीक्षण के आधार पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। डीपीसी विनोद कौशिक ने कहा कि विज्ञान में निरंतर सुधार व बदलाव की संभावना बनी रहती है। यह एक सतत प्रक्रिया है। विद्यार्थियों को इन बदलावों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और स्वयं को निरंतर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रगति का आधार है। जिस गति से मनुष्य में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण विकसित हुआ, उसी गति से सुविधाओं का विकास हुआ है। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना आवश्यक है। विज्ञान विषय में बच्चों की रूचि निरंतर बढ़ रही है। ये रहे परिणाम

विज्ञान माडल प्रतियोगिता

राजकीय विद्यालय मुर्तजापुर की कनिका प्रथम, राजकीय विद्यालय त्योंडा की नेहा द्वितीय व राजकीय विद्यालय कनीपला के ध्रुव कुमार तृतीय।

वाद विवाद प्रतियोगिता

राजकीय माडल संस्कृति स्कूल बाबैन की तमन्ना प्रथम, राजकीय विद्यालय शाहबाद से तान्या द्वितीय और राजकीय विद्यालय थानेसर से किरण तृतीय।

पेंटिग

राजकीय विद्यालय शाहबाद से तिलक प्रथम, राजकीय विद्यालय मेहरा से स्नेहा द्वितीय व राजकीय विद्यालय खरींडवा से सुहानी तृतीय।

विज्ञान ड्रामा में राजकीय विद्यालय अमीन की टीम प्रथम, राजकीय विद्यालय शाहबाद की टीम द्वितीय व राजकीय विद्यालय मुर्तजापुर की टीम तृतीय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.